ट्रेजर हंट और नॉन-फायर कुकिंग में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा
शामली, मई 23 -- शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन शुक्रवार को विद्यालय परिसर उत्साह, रोमांच, रचनात्मकता और मनोरंजन से सराबोर नजर आया। बच्चों की खिलखिलाहट और उमंग से पूरा वातावरण जीवंत बना रहा। इस दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ट्रेजर हंट गेम एवं नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। ट्रेजर हंट गेम विद्यार्थियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। प्रतियोगिता में बच्चों को विभिन्न टीमों में विभाजित कर विद्यालय परिसर में छिपाए गए संकेतों को खोजने का कार्य दिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी बुद्धिमत्ता, तर्कशक्ति, टीमवर्क और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक-एक संकेत को हल किया और अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- ट्रेजर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.