बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो ट्रेजरी से एक दारोगा के वेतन मद में 20 महीनों के दौरान 3.15 करोड़ रुपये की निकासी से संबंधित मामले के प्रकाशन पर जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी को विस्तृत जांच का आदेश दिया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि समाचार में वर्णित सभी बिंदुओं की गहन जांच करते हुए तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करें। साथ ही, जांच कार्य पूर्ण कर 24 घंटे के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...