रांची, मई 20 -- झारखंड के छह जिलों में पुलिस विभाग के अंतर्गत हुए करीब 35 से 40 करोड़ रुपये के वेतन निकासी घोटाले को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (डीडीओ) पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। मंत्री ने गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव को एक कड़ा पत्र लिखकर आदेश दिया है कि प्राथमिक जांच में संदिग्ध पाए गए सभी डीडीओ स्तर के अफसरों को तत्काल उनके पदों से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि सरकारी धन की निकासी में सीधे तौर पर डीडीओ ही प्रत्यक्ष रूप से उत्तरदायी होते हैं। उच्चस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट और दर्ज मामलों के आधार पर, जिन जिलों में यह फर्जीवाड़ा सामने आया है, वहां तैनात दोषी अधिकारियों को पद पर बने रहने का कोई...