रांची, जुलाई 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य में कथित ट्रेजरी घोटाले की जांच को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपए के सरकारी धन के कथित अनियमितता मामलों में सरकार कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि वित्त मंत्री स्वयं यह स्वीकार कर चुके हैं कि सरकारी धन के बड़े हिस्से का मिलान नहीं हो पा रहा है। प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि जांच के लिए गठित एसआईटी में ऐसे अधिकारियों को शामिल किया गया, जिनके कार्यकाल के दौरान संबंधित जिलों में कथित अनियमितताएं हुई थीं। यह भी पढ़ें- परीक्षा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच हो : भाजपा उन्होंने कहा कि झारखंड वित्त नियमावली और झारखंड कोषागार संहिता, 2016 म...