देवघर, अप्रैल 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजा साहनी द्वारा राज्यपाल को पत्र लिखकर ट्रेजरी घोटाले की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध मांग पत्र के माध्यम से किया गया है। राज्यपाल को भेजे गए पत्र में यह भी जिक्र है कि झारखंड वित्त विभाग ने विभिन्न जिला के अलावा देवघर जिला में भी जांच का आदेश दिया है। वित्त विभाग में ट्रेजरी एवं सभी विभाग में पदस्थापित तीन वर्षों से अधिक जमे हुए अधिकारी एवं कर्मचारी, लेखापाल, पदाधिकारी व क्लर्क से लेकर अनुबंध पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर तक को तत्काल हटाया जाए। यह भी जिक्र है कि पूर्व में कई बार देवघर जिला में पदस्थापित एवं पुन: दोबारा इसी जिला में पदस्थापित करना अनुचित है, इससे भारी अनियमितता होती है एवं कार्य पारदर्शी नहीं हो पता है। जिसके कारण विभाग में कुव्यस्था बड़े पैमाने पर व वित्...