ट्रेजरी घोटाले की जांच पर भाजपा ने उठाए सवाल
रांची, जून 23 -- रांची। झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य में कथित ट्रेजरी घोटाले की जांच प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जांच शुरू हुए दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन मामले में अब तक अपेक्षित प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा अकाउंटेंट जनरल से विशेष ऑडिट कराने की अनुशंसा किए जाने के बावजूद, ऑडिट के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उनके अनुसार, इससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री द्वारा पूर्व में यह स्वीकार किया गया था कि करीब 10 हजार करोड़ रुपये के खजाने का हिसाब नहीं मिल रहा है, ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाने की आवश्यकता है।
जांच में देरी के आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.