ट्रेजरी कोड, फाइनेंस कोड और पुलिस मैन्यूल की ली जानकारी
रांची, मई 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बोकारो और हजारीबाग में वेतन निकासी फर्जीवाड़े की जांच अब तेज हो गई है। उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय जांच कमेटी शुक्रवार (8 मई) को बोकारो जिला का दौरा करेगी। इससे पहले कमेटी अपनी हर तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी है। इसी कड़ी में बुघवार को जांच कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में ट्रेजरी कोड, फाइनेंस कोड और पुलिस मैन्यूल के सभी प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा हुई। दरअसल पिछले दिनों जांच कमेटी ने बोकारो जिला प्रशासन और पुलिस से पिछले छह वर्षों के दौरान हुए वेतन भुगतान से संबंधित विस्तृत दस्तावेज मांगे थे। इसमें बजटीय प्रावधान, आवंटन आदेश, जिला स्तरीय जांच रिपोर्ट और वित्त विभाग के आंतरिक अंकेक्षण से जुड़े कागजात शामिल हैं। समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.