ट्रेक्टर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत, मां-बेटी घायल
बागपत, अप्रैल 24 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात कलक्ट्रेट के पास ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में सवार मां-बेटी गंभीर रूप में घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायलों को उपचार के लिए हॉयर सेंटर ले जाया गया है। बागपत कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर गांव का रहने वाले जमशेद ने बताया कि उसका भतीजा मोसीन ई-रिक्शा चलाता था। बुधवार की रात वह ई-रिक्शा में जिला अस्पताल के बाहर से सवारी लेकर बागपत जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र के कट से बागपत की तरफ ई-रिक्शा मोड़ने लगा, तो गौरीपुर मोड़ की तरफ से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गई और मोसीन उछलकर दूर जाकर ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.