हाथरस, फरवरी 27 -- कोतवाली सहपऊ के गांव मढ़ा पिथू में गुरुवार दोपहर को कुत्ते के डर से भाग रही एक 11 वर्षीय बच्ची ट्रेक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। जिससे बच्ची की मौत हो गई,जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव मढापिथू निवासी महीपाल सिंह की 11 वर्षीय पुत्री ज्योति गुरुवार दोपहर को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची के पीछे कुत्ता पड़ गया। इस दौरान बच्ची भाग रही थी। तभी वो रास्ते से गुजर रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। जिससे बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई,बच्ची की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली सहपऊ पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बचची परिवार में चार बहन भाई में सबसे छोटी थी। ...