नई दिल्ली, मार्च 24 -- पहाड़ों से घिरे रास्तों के बीच से चलकर अपनी मंजिल तक पहुंचने का अलग ही मजा है। ट्रेकिंग के दौरान भले ही शारिरिक थकावट हो जाती है, लेकिन रूह एक बार फिर से तरोताजा महसूस करने लगती है। शहर के शोर-शराबे और फोन से दूर, जब आप पहाड़ों में होते हैं, तो वहां सिर्फ आपकी सांसों की आवाज और पक्षियों का चहचहाना होता है। पेड़ों और नदी के बीच एक सन्नटा सुकून भरा होता है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पर्वतों से घिरी नीले पानी की पराशर झील ट्रैकिंग के लिए फेमस है। घने जंगल और कई छोटी नदियों से होकर गुजरता ये ट्रैक ट्रैकिंग लवर्स को खूब पसंद आता है। शुरुआती समय में ट्रेकिंग के लिए पराशर झील एकदम परफेक्ट है। आइए जानते हैं यहां के ट्रेक की डिटेल्स- यह भी पढ़ें- हिमाचल में कहां है खूबसूरत हिल स्टेशन नाहन, भीड़ से दूर समय बिताने के लिए ...