नई दिल्ली, मई 23 -- आजकल वजन कम करने और फिट रहने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग काफी ट्रेंड में है। सोशल मीडिया और फिटनेस एक्सपर्ट्स की वजह से बहुत से लोग इसे तेजी से अपनाने लगे हैं। इस पैटर्न में कुछ घंटों तक खाना खाया जाता है और बाकी समय फास्टिंग की जाती है। कई लोगों को इससे वेट मैनेजमेंट और डाइजेशन में फायदा महसूस हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह हर किसी के लिए सही है। कुछ लोगों में लंबे समय तक खाली पेट रहने से कमजोरी, एसिडिटी और दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। खासकर जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह इसे शुरू नहीं करना चाहिए। सही डाइट, हाइड्रेशन और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल भी उतने ही जरूरी माने जाते हैं। Dr Anupama N K (सीनियर कंसल्टेंट, एस्टर सीएमआई हॉस्पिटल, बेंगलुरु) के अनुसार, इंटरमिटेंट फास्टिंग शु...