बोकारो, मई 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर वन बी पानी टंकी मार्केट के पास चोरों ने मंगलवार देर रात चोरी का ट्रेंड बदलते हुए चोरी के बाद दो दुकानों को आग के हवाले कर दिया। जिसमें दोनों दुकानें जलकर राख हो गई। आग की ऊंची उठती लपटों को देख आसपास आवासीय इलाकों में अफरा तफरी मच गई। रात लगभग ढाई बजे पान दुकानदार मुकेश कुमार व इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। इससे पहले सिटी पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी हुई थी। आग पर काबू पाया गया।

आग लगने का कारण अंदेशा हुआ कि संभवतः बिजली के शॉट सर्किट से आग लगी होगी। परंतु पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला चोरी का निकला। मार्केट के एक सीसीटीवी फुटेज में रात दस बजकर 57 मिनट पर दो संदिग्ध युवक दिखे जो दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजा...