सहारनपुर, मार्च 16 -- गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने कहा कि किसान भाई ट्रेंच विधि से ही गन्ना बुवाई करें और उन्नतशील प्रजातियां लगाएं, इससे ज्यादा लाभ होगा। सिंह ने कहा कि मंडल के तीनों जिलों के एससीडीआई, सचिव और चीनी मिलों के जीएम गांव पहुंचे और खेतों पर भ्रमण करें। ताकि किसान आधुनिक ट्रेंच विधि व वैज्ञानिक तकनीकी और नई व उन्नतिशील गन्ना प्रजातियों को लेते हुए उचित खाद के साथ बुवाई कर सकें। कहा बसन्तकालीन गन्ना बुवाई सीजन जोरो पर है लिहाजा यही सही समय है। उन्होंने निर्देश दिए कि बुवाई के दौरान गन्ना विभाग या चीनी मिलों से कोई ना कोई फील्ड अधिकारी अथवा स्टाफ जरूर उपस्थित रहना चाहिए। उप गन्ना आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि पौधा कटाई के बाद किसान गन्ने की पेड़ी फसल रखते हैं तो उनकी यह फसल अच्छी हो इसके लिए भी इस समय सबसे उपयोगी कृषि यंत्र, रेटून ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.