रुडकी, फरवरी 17 -- गन्ना बुवाई की नई तकनीक किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। किसानों के अनुसार इस विधि से गन्ने की बुवाई करने पर अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। इस समय बंसत कालीन गन्ने की बुवाई का कार्य शुरू हो गया है। गन्ने की पैदावार बढ़ाने में बुवाई करने का तरीका और गन्ना प्रजाति का चयन करना भी अहम माने जाते है। गन्ना बुवाई के समय प्रयोग की जाने वाली साधारण बुवाई को छोड़कर ज्यादातर किसान अब गन्ना पैदावार बढ़ाने के लिए ट्रेंच विधि अपना रहे हैं। गन्ने की खेती में यह तकनीक कुछ वर्ष से ही प्रचलित हुई है। किसानों के अनुसार इस विधि से उगाए गए गन्ने से पैदावार बढ़ने के अलावा समय और लागत में भी कम लग रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...