नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- जंगल का ये मेहमान अब राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच जैसे अपना रास्ता तय कर चुका है। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता KP-2 एक बार फिर चंबल नदी पार कर राजस्थान की सीमा में दाखिल हो गया। गुरुवार सुबह कोटा जिले के पालीघाट क्षेत्र के अजीतपुरा गांव में जब लोग नींद से जाग रहे थे, तब गांव की सड़कों पर एक चीता आराम से टहलता नजर आया। गांववालों के लिए ये नजारा हैरान करने वाला था-सड़क पर बिना किसी जल्दबाजी के घूमता चीता, जैसे किसी शहरी इलाके का निरीक्षण कर रहा हो। कुछ देर बाद वह खेतों की ओर निकल गया और फिर नजरों से ओझल हो गया।सुबह 5 बजे से हाई अलर्ट पर वन विभाग चीते के गांव में आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। सुबह करीब 5 बजे से ही पालीघाट और फलौदी रेंज की टीमें मौके पर पहुंचकर उसकी मॉनि...