नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ट्रू कॉलर की तर्ज पर नई सरकारी सेवा यानी संचालित करने की दिशा में काम कर रही है। कॉलर का नाम दिखाने वाली कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (सीएनएपी) सेवा ट्रायल और परीक्षण के चरण में है। यह सेवा अभी केवल 4जी और उससे ऊपर की तकनीक के लिए परीक्षण के तौर पर शुरू की गई है। ट्रायल के नतीजों के बाद फैसला लिया जाएगा कि इस सेवा को पूरे देश में कब से शुरू किया जाएगा। बुधवार को लोकसभा में संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने लिखित जवाब में जानकारी दी कि ट्राई की सिफारिशों के आधार पर टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं ने 4जी और उससे ऊपर के नेटवर्क पर सीएनएपी सेवा का परीक्षण शुरू किया है। अभी देशभर में लागू होने की कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की गई है। सीएनएपी सेवा का उद्देश्य मोबाइल ...