ट्रूनॉट से होगी टीबी की सटीक जांच
देहरादून, सितम्बर 29 -- देहरादून। जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों में टीबी की जांच को आसान बनाने के लिए जिले को दो आधुनिक ट्रूनैट मशीनें मिली हैं। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ओएनजीसी ने ये मशीनें उपलब्ध कराईं। इनमें से एक मशीन विकासखंड चकराता और दूसरी जिला अस्पताल देहरादून को सौंपी गई है। ट्रूनैट मशीन से बलगम के नमूने की जांच कर टीबी की सटीक पहचान में मदद मिलेगी। चकराता में मशीन उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को जांच के लिए विकासनगर या कालसी भेजना पड़ता था। अब पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिल सकेगी। इससे समय और परेशानी दोनों कम होंगे। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने इस पहल के लिए ओएनजीसी प्रबंधन और स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.