ट्री गार्ड में सुरक्षित रहेंगे रोपित पौधे
औरैया, जून 9 -- दिबियापुर, संवाददाता। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बस स्टेशन दिबियापुर परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना था। आरोपित पौधों को संरक्षित करने के लिए ट्री गार्ड भी लगाए जा रहे हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ कप्तान सिंह पाल एवं सदस्य भारत सिंह पाल, माधव सिंह,अजय पाल,सौरभ त्रिपाठी,योगेश पाल,ब्रजकिशोर राठौड़, अशोक पाल आदि ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।कार्यक्रम में उपस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.