रिषिकेष, दिसम्बर 5 -- चोरपानी में पांच एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में उपचारित (ट्रीटेड) पानी का उपयोग अब कृषि और निर्माण कार्यों में किया जाएगा। इसके लिए प्लांट के पास ही टैंकरों से पानी भरने हेतु एक फिलिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। नमामि गंगे परियोजना के कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा ने प्लांट के निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। शुक्रवार को कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा ऋषिकेश व आसपास जल निगम की इकाई निर्माण एवं अनुरक्षण गंगा के सीवर ट्रीटमेंट कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश के नजदीक चोरपानी में संचालित पांच एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी जायजा लिया। स्लज प्रबंधन सुचारू रूप से संचालित नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। 48 घंटे में प्रबंधन प्रणाली दुरूस्त करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.