अररिया, जून 1 -- Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक भतीजे ने मामूली जमीन विवाद के चलते अपने ही सगे चाचा की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दुस्साहसिक हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है और बलवा गांव में भारी तनाव का माहौल व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव दहल उठा है।पिता की मौत पर बलिया से आया था मृतक प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक घटना अररिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बांसबाड़ी पंचायत के बलवा गांव की है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय परवेज आलम के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परवेज उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक मदरसे में हाफिज की नौकरी करता ...