प्रयागराज, जून 18 -- उमसभरी गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। करेली, कल्याणी देवी, जेल रोड, इंदलपुर और कसारी-मसारी उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में लगातार ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हैं। कई इलाकों में 24 घंटे के भीतर 11 से 18 बार तक कटौती होती रही। करेली के गौसनगर, सोलह मार्केट, हड्डी गोदाम, मस्तान मार्केट, तिरंगा चौराहा और आजाद नगर में शाम को ट्रिपिंग की समस्या सबसे अधिक रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम छह बजे से देर रात तक कई बार बिजली आती-जाती रहती है। फ्यूज उड़ने, जंपर टूटने, केबल बॉक्स में खराबी और केबल जलने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। अटाला, दरियाबाद, ककरहा घाट, सब्जी मंडी, मेवालाल बगिया, नैनी बाजार, श्रमिक कॉलोनी, गंजिया, डांडी और महेवा क्षेत्रों में भी यही स्थिति है। इसी बीच अनुराग होटल के सामन...