मुरादाबाद, जून 13 -- शहर के कई इलाकों में शनिवार को बिजली की बार-बार ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दौलतबाग, बुद्ध विहार, रामगंगा विहार, पुराना शहर, दिल्ली रोड और कांठ रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि अधिकांश स्थानों पर जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रिपिंग के कारण घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार प्रभावित हुए। बिजली के बार-बार आने-जाने से लोगों को दिक्कत हुई। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार कुछ स्थानों पर तकनीकी कारणों और लाइन पर लोड बढ़ने से ट्रिपिंग की समस्या सामने आई, जिसे समय रहते दूर कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...