वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी में ट्रिपिंग के चलते बिजली कटौती होने लगी है। शहर के कई उपकेंद्र से ट्रिपिंग हो रही है। भेलूपुर उपकेंद्र का अशफाक नगर फीडर बुधवार को आधा घंटा बंद रहा। इसके अलावा इसी उपकेंद्र का सिद्धगिरि बाग फीडर कई बार ट्रिप कर गया।मछोदरी उपकेंद्र के अंबिया मंडी फीडर से मंगलवार रात को आधा घंटा तक आपूर्ति बाधित रही। काशी उपकेंद्र से कई बार ट्रिपिंग हुई। मंडुवाडीह और चौकाघाट उपकेंद्र से भी बिजली का आना जाना लगा रहा। डाफी उपकेंद्र से भी बिजली कटौती हुई।वहीं, बिजली की खपत लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में 14 अप्रैल को बिजली की डिमांड का रिकॉर्ड टूट गया। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में हो रही ट्रिपिंग से बढ़ा रोष ट्रासंमिशन रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 645 मेगावाट बिजली खर्च हो गई। इसके पहले 600 मेगावाट बिजली...