ट्रिपिंग व लोकल फाल्ट से उपभोक्ता परेशान, सीएम से शिकायत
गोंडा, मई 23 -- छपिया। क्षेत्र में लगातार हो रही ट्रिपिंग व लोकल फाल्ट से बिजली उपभोक्ता आजिज आ चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी रात की अघोषित कटौती से हो रही है। उप्र खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक खगेंद्र जनवादी ने बगदर फीडर की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत की है। मुख्यमंत्री को लिखे गए शिकायती पत्र में अवगत कराया गया है कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति देने की है, लेकिन क्षेत्र में 10 से 12 घंटे भी नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीण इलाकों में तार टूटने, फ्यूज उड़ने, जम्फर कटने व केबिल दगने जैसी समस्याएं आए दिन बनी रहती हैं। यह भी पढ़ें- लो वोल्टेज से गर्मी में बेहाल हो रहे ग्रामीण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.