कानपुर, मई 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बिजली का लोड लगातार बढ़ने से केस्को का इन्फ्रास्ट्रक्चर लड़खड़ा रहा है। पिछले दो दिनों से ट्रांसफार्मर फुंकने से लोग सबस्टेशन घेर रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। हालात यहां तक हो गए हैं कि जो ट्रांसफार्मर समय से नहीं लग पा रहा है, वहां गुस्साए उपभोक्ता पूरा फीडर बंद करा दे रहे हैं। इससे बिजली संकट बड़े इलाके में फैल रहा है। केस्को एमडी नेहा जैन ने सोमवार शाम को टेक्निकल टीम में जेई की बैठक बुलाई और उनसे सिलसिलेवार ढंग से बिजली संकट की वजह पूछी और उनकी समस्या का समाधान करने को कहा। इसके अलावा सबस्टेशनों में लगे पॉवर ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए कूलर लगाए गए हैं। ऐसे सभी पॉवर ट्रांसफार्मरों को चिन्हित कर वहां कूलर लगाने को कहा है। यह भी पढ़ें- बिजली में खराबी आने की रोजाना 50 शिकायतें हो रहीं द...