वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी।नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार को सर्किट हाउस में बैठक की। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा की। गर्मी में विभागीय तैयारियों का आकलन किया। अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, क्षमता वृद्धि, अनुरक्षण कार्यों, ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता तथा फाल्ट रेस्पॉन्स सिस्टम के संबंध में जानकारी ली। ऊर्जा मंत्री ने ट्रिपिंग की समस्या को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। कहा कि सभी उपकेंद्रों पर आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल (रैपिड रिस्पॉन्स टीम) सक्रिय रखे जाएं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित विद्युत वितरण सुनिश्चित की जाए। ताकि कहीं भी अनावश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.