ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से जूझ रहे बिजली उपभोक्ता
सुल्तानपुर, मई 31 -- बल्दीराय, संवाददाता। अघोषित बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। गांव से लेकर शहर तक कहीं भी रोस्टर के अनुसार बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही है। हालांकि विभाग तय रोस्टर के अनुसार बिजली सप्लाई का दावा कर रहा है। बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन तो किसी तरह से कट जाता है, लेकिन रात मुश्किल से बीत रही है। रात में हर आधे घंटे लाइन ट्रिप हो रही है। जिसके चलते व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
लो वोल्टेज की समस्या वहीं कुछ क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। लो वोल्टेज के कारण राहत दिलाने वाले उपकरण उपयोग में नहीं आ पा रहे हैं। बिजली समय से न मिलने के चलते फसलों को नुकसान हो रहा है। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के देहली, चक्कारीभीट, इसौली,वलीपुर, समरथपुर फीडर के उपभोक्ता इन दिनों लो बोल्टेज से परेशान हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.