प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज। भीषण गर्मी के बीच शहर में ट्रिपिंग और बार-बार हो रहे फाल्ट की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को भी सिविल लाइंस, धूमनगंज, प्रीतमनगर, राजापुर, तेलियरगंज, अल्लापुर और दारागंज समेत कई मोहल्लों में दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। लगातार ट्रिपिंग के कारण लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। दोपहर में कई इलाकों में फाल्ट हुए, जबकि शाम होते-होते बिजली का लोड बढ़ने से कई जगह तार जल गए। इससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई। बिजली संकट का असर पानी सप्लाई पर भी पड़ा, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। यह भी पढ़ें- बिजली को लेकर ऐक्शन में अधिकारी, घर-घर जांच की तैयारी, बताया- क्यों ज्यादा संकट दरअसल जलकर के मोटर चलाने के लिए तीनों फेज का होना जरूरी होता है, लेकिन कई इलाकों में एक फेज बंद रहने के ...