ट्रिपल राइडिंग और रेट्रो साइलेंसर पर 19 वाहन सीज
रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर। होली के मद्देनज़र नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ ट्रांजिट कैंप पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, रेट्रो साइलेंसर लगाने और दोपहिया वाहनों पर तीन-चार सवारी बैठाने जैसे मामलों में 19 दोपहिया वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट और रेट्रो साइलेंसर लगे दो लावारिस वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग और सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.