बक्सर, फरवरी 25 -- पेज तीन के लिए --- फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ की अदालत में चल रही थी सुनवाई न्यायाधीश अनुपमा कुमारी ने सजा देने के साथ डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया बक्सर, विधि संवाददाता। तीन लोगों की हत्या के आरोपी कुख्यात मुन्ना राजभर को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल 2017 की रात करीब 9:30 बजे राजपुर थाना के लक्ष्मणपुर डेरा निवासी श्यामबिहारी राय के घर में घुसकर गोलीबारी की गई थी। वर्ष 2010 में अपने भाई सुरेश राजभर की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत का बदला लेने के उद्देश्य से उसके भाई मुन्ना राजभर ने इस घटना को अंजाम दिया था। उसने मनोज राजभर और संतोष राजभर पर रायफल से गोली चला दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान उसने मुकदमे के...