ट्रिपल मर्डर केस: आरोपी मनीष से पुलिस कस्टडी के दौरान तमंचा और कारतूस बरामद
बुलंदशहर, मई 13 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में कोर्ट में सरेंडर करने वाले आरोपी मनीष से पुलिस ने कस्टडी के दौरान तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि विगत 25 अप्रैल की रात थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत सुभाष रोड स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में हुई भाजपा के पूर्व सभासद संजय सैनी के दो भाई मनीष सैनी, अमरदीप सैनी और भतीजे आकाश सैनी की हत्या के मामले में मृतक अमरदीप के पिता स्वरूप सैनी की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद विवेचना एक अन्य नाम सोनू प्रकाश में आया था। जिनमें से पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी जीतू सैनी की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना से संबंधित 08 अभियुक्तो को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.