बहराइच, जून 26 -- बहराइच, संवाददाता। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को बास्केटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मिश्रा रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। लीग का पहला सेमीफाइनल मैच हूपर्स व चुकंदर टीमों के बीच खेला गया, जिसमें करीबी मुकाबले में हूपर्स ने 9-8 के अंतर से मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ट्रिपल थ्रेट्स व जोकर्स टीम के बीच खेला गया। जिसमें ट्रिपल थ्रेट्स ने जोकर्स टीम को 5-2 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबला ट्रिपल थ्रेट्स व हूपर्स टीम के बीच खेला गया, जिसमें ट्रिपल थ्रेट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हूपर्स टीम को करीबी मुकाबले में 6-4 के अंतर से हराकर लीग का खि...