फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर, संवाददाता। चौफेरवा ट्रिपल डेथ केस में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपी राहुल श्रीवास्तव को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में परिवार के साथ छिपकर रह रहे राहुल को पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।बता दें कि 12 मार्च को सदर कोतवाली के चौफेरवा मोहल्ले में अमर श्रीवास्तव, उसकी मां सुशीला श्रीवास्तव और चाचा सुनील श्रीवास्तव मृत मिले थे। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में अधिवक्ता दिलीप समेत छह पर मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक दबाव बनाने के आरोप लगाए गए थे। उसी आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने राहुल को छोड़कर अन्य आरोपियों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन राहुल श्रीवास्तव लगा...