रांची, सितम्बर 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) रांची में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच)-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें संस्थान के 43 छात्र दलों ने कृषि, स्वास्थ्य सेवा, स्मार्ट सिटी व शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं के समाधान पेश किए। कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में और समन्वयक व एसपीओसी डॉ धीरन कुमार महतो के नेतृत्व में हुआ। इसका आयोजन नवाचार परिषद और हाउस ऑफ गीक्स ने सहयोग किया। प्रतिभागी दलों का मूल्यांकन समस्या की समझ, नवाचार, व्यवहार्यता, सामाजिक प्रभाव, प्रस्तुतीकरण और टीमवर्क के आधार पर किया गया।प्रमुख परियोजनाओं में टेंसर टाइटंस ने एआई आधारित स्वचालित स्थान-निर्धारण प्रणाली, सूडो सिक्योर ने 2.5डी लाइडार आधार...