ट्रिपल आईटी रांची में योग दिवस का आयोजन
रांची, जून 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची में योग दिवस का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें संस्थान के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया और उनके स्वास्थ्यवर्धक लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की। निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव ने सबको अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक दृढ़ता व समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और स्वस्थ व सक्रिय जीवन जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.