रांची, अप्रैल 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची में आयोजित टेक्नो-कल्चरल रोबोटिक्स उत्सव यंत्र-26 का समापन बुधवार को हुआ। संस्थान परिसर (बीएसएनएल ग्राउंड व खेलगांव) में आयोजित आयोजन में देशभर के विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी दक्षता व प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना था। उत्सव के दौरान डेजर्ट डैश, रोबोसॉकर, विंगफ्यूरी और पाथफाइंडर जैसी रोमांचक तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार और समस्या-समाधान क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। प्रतियोगिता में ट्रिपल आईटी, रांची के अलावा गांधी शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी सं...