ट्रिपल आईटी में स्मार्ट पावर ग्रिड तकनीक पर पाठ्यक्रम
रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची में भविष्य की स्मार्ट पावर ग्रिड तकनीक पर पांच दिवसीय अल्पकालिक पाठ्यक्रम का आयोजित कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित निगरानी, स्वचालित नियंत्रण, ऊर्जा प्रबंधन और उन्नत सुरक्षा प्रणालियों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, स्मार्ट सेंसर, आंकड़ा विश्लेषण, स्वचालन, नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण और ऊर्जा प्रबंधन जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र हुए। उद्योग जगत, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के 15 विशेषज्ञों ने ऑनलाइन और प्रत्यक्ष माध्यम से व्याख्यान दिए। देशभर के विभिन्न संस्थानों से 52 संकाय सदस्यों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और उद्योग विशेषज्ञों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.