रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची ने सोमवार को एआरटीटीसी, बीएसएनएल परिसर में अपने वार्षिक टेक्नो-कल्चरल उत्सव सेलेस्टियो 3.0 के तकनीकी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय इस महोत्सव की शुरुआत उत्साह, नवाचार और रचनात्मक ऊर्जा के माहौल में हुई, जिसमें विभिन्न संस्थानों के छात्र, संकाय सदस्य और प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उद्घाटन समारोह में संस्थान की नवाचार, रचनात्मकता और सहयोगात्मक शिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ शशि कांत शर्मा ने किया, जिसके बाद पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का विधिवत आरंभ हुआ। इस अवसर पर डॉ रोशन सिंह, डॉ जेके मिश्रा, डॉ संतोष कुमार महतो, डॉ गौरव सुंदरम और ऋषिकेश पांडेय सहित कई गणमान्य अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.