ट्रिपल आईटी में शिक्षक सीखेंगे एआई की बारीकियां
लखनऊ, जुलाई 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सरकारी माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) लखनऊ में एआई की बारीकियां सिखाई जाएंगी। तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिक्षकों को विभिन्न बैच में दिया जाएगा। 20 जुलाई से 29 जुलाई तक यह प्रशिक्षण चलाया जाएगा। एआई के विषय में शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारियां देने के लिए यह क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला आयोजित की जा रही है। पहला बैच 20 से 22 जुलाई, दूसरा बैच 23 से 25 जुलाई तीसरा बैच 27 से 29 जुलाई तक चलेगा। एआई को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। ऐसे में उसके बारे में विशेषज्ञ शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.