ट्रिपल आईटी में विद्यार्थियों ने सुना प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन
रांची, अगस्त 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची ने रविवार को आयोजित नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन में सहभागिता की। संस्थान के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने इस वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी, जन-जागरुकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए व्यक्तियों, शैक्षणिक संस्थानों, परिवारों और समाज को मिलकर कार्य करना होगा और युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना होगा। यह भी पढ़ें- विज्ञापन- वाईबीएन विश्वविद्यालय में नशामुक्त विकसित भारत अभियान इस कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.