भागलपुर, दिसम्बर 28 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), भागलपुर में बीटेक (सत्र : 2025-29) में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार पढ़ाई में नई व्यवस्था शुरू होने वाली है। यहां पढ़ने वाले छात्र अगर एक साल बाद भी किसी कारणवश अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं तो उन छात्रों को ट्रिपल आईटी की ओर से डिजिटल फेब्रिकेशन के तहत किसी ब्रांच में दक्ष बनाकर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट कोर्स होगा और इसके आधार पर छात्र अपने करियर में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए संस्थान के अंदर डिजिटल फ्रैब्रिक लैब बनाने का प्रस्ताव पूर्व में स्वीकृत हो चुका है और अब इसपर काम भी शुरू हो गया है। ट्रिपल आईटी के पीआरओ डॉ. धीरज कुमार सिन्हा बताते हैं कि डिजिटल फैब्रिक लैब बनाने का काम शुरू हो गया है और इसके दूरगामी परिणाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.