प्रयागराज, अप्रैल 23 -- प्रयागराज। ट्रिपल आईटी में मंगलवार को भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित उद्यमिता विकास विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व कुलपति दुर्ग सिंह चौहान ने कहा कि भारत की जीडीपी और तकनीक, मुगल काल एवं ब्रिटिश काल के पहले पश्चिमी देशों की तुलना में बहुत ही अधिक थी। दक्षिण भारत के मंदिर का आर्किटेक्चर सैकड़ो वर्ष पूर्वी बहुत अधिक उन्नत था। हर व्यक्ति को गीता के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि हर स्टार्टअप ऐसे होने चाहिए जिससे पर्यावरण को कोई हानि ना हो। यह भी पढ़ें- संगोष्ठी में शामिल होंगे ग्यारह ट्रिपल आईटी के निदेशक कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश भूकिया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ शांति चंद्रा ने किया। यह भ...