संवाददाता, मई 7 -- उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के खटाई गांव निवासी 32 वर्षीय पिंटू और 30 वर्षीय सुशील सगे भाई थे। दोनों मंगलवार को गांव के चचेरे भाई 28 वर्षीय बब्लू के साथ बाइक से एक बारात गए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक गौरा मोड़ के पास पहुंची तभी एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आए लोडर से बाइक भिड़ गई। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही बब्लू और सुशील को मृत घोषित कर दिया। पिंटू की हालत गंभीर बनी थी।तीन भाइयों की मौत से पसरा मातम बुधवार शाम उसने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना में शामिल लोडर को कब्जे में ले लिया है। मृतक बब्लू और सुशील मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सुशील अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.