प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। ट्रिपलआईटी में तीन दिनी वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 'एफरवेसेंस-2026' का शुभारंभ रविवार से होगा। झलवा परिसर में होने वाले इस आयोजन में देशभर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।पहले दिन कॉग्नोसेंटिया, बाइक शो और ओपन डांस जैसे कार्यक्रम होंगे, जबकि शाम को उद्घाटन के बाद अनप्लग्ड व माइम प्रस्तुतियां होंगी। दूसरे दिन फैशन शो, फेस पेंटिंग, कॉस्प्ले व डांस और अंतिम दिन ग्रैफिटी, नुक्कड़ नाटक और ओपन माइक के साथ समापन होगा, जिसमें प्रसिद्ध गायक बेनी दयाल प्रस्तुति देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...