ट्रिपलआईटी में पास होने के लिए 34 अंक जरूरी
प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) झलवा में बीटेक, एमटेक और एमबीए के छात्रों के लिए किसी विषय में पास होने के लिए न्यूनतम अंकों में बदलाव किया गया है। संस्थान की सीनेट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत सभी संबंधित स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में किसी विषय को पास करने के लिए न्यूनतम 34 अंक निर्धारित किए हैं। फॉर्मेटिव असेसमेंट यानी आंतरिक मूल्यांकन में कम से कम 18 अंक और समेटिव असेसमेंट यानी अंतिम मूल्यांकन में कम से कम 16 अंक प्राप्त करने होंगे। इनमें से किसी एक में निर्धारित न्यूनतम अंक से कम मिलने पर छात्र को पास नहीं माना जाएगा भले ही उसने कुल अंक 34 या उससे अधिक प्राप्त किए हों। उदाहरण के तौर पर यदि किसी छात्र को आंतरिक मूल्यांकन में 17 और अंतिम परीक्षा में 20 अंक मिलते हैं तो कुल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.