ट्रिपलआईटी : रोशनी से नापेंगे तापमान, मेडिकल जांच होगी आसान
प्रयागराज, नवम्बर 2 -- प्रयागराज। अब रोशनी की मदद से भी किसी नमूने का तापमान मापा जा सकेगा। इससे मेडिकल जांच में कम मात्रा में नमूने लेकर कम समय में जरूरी जानकारी हासिल करना आसान हो सकता है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के विशेषज्ञों ने तापमान मापने की एक नई ऑप्टिकल डिवाइस विकसित की है। यह डिवाइस प्रकाश के व्यवहार में होने वाले बदलाव को पहचानकर नमूने के तापमान की जानकारी देती है। इसका इस्तेमाल भविष्य में बायोकेमिकल जांच और मेडिकल डायग्नोस्टिक्स के क्षेत्र में किया जा सकेगा। इस तकनीक में एक विशेष सेंसर लगाया गया है, जो प्रकाश की मदद से काम करता है। जब किसी नमूने के तापमान में बदलाव होता है तो उसके संपर्क में आने वाली रोशनी के व्यवहार में भी परिवर्तन होता है। सेंसर इसी बदलाव को पकड़ता है और तापमान से जुड़ी जरूरी जानकारी उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.