प्रयागराज, सितम्बर 13 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) का दो दिवसीय वार्षिक ग्लोबल एल्युमिनाई मीट-2026 रविवार को झलवा परिसर में शुरू हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों पूर्व छात्र-छात्राओं ने परिवार के साथ सहभागिता की। उद्घाटन सत्र में संस्थान के विकास, शोध, नवाचार और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में पूर्व छात्रों की भूमिका पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: ट्रिपलआईटी के 728 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, 19 को 22 मेडलकार्यक्रम का उद्घाटन विज्ञान श्री पुरस्कार से सम्मानित एनएसयूटी, नई दिल्ली के प्रो. भीम सिंह ने पूर्व छात्रों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे उन्नत क्षेत्रों में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं मेंटरिंग देने का आह्वान किया। निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावन...