कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर। केएसपीएल की संडे क्रिकेट लीग में ट्रिडेंट इलेवन ने एमबीडी स्टार्स को आठ विकेट से पराजित किया। कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय में खेले गए मैच में एमबीडी स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.3 ओवर में 154 रन बनाए। टीम की ओर से अमन ने 40 रन, आकाश गुप्ता ने 34 रन व धीरेंद्र ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में शानू ने तीन विकेट लिया। जवाब में ट्रिडेंट इलेवन ने 13.4 ओवर में दो विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से एस त्रिपाठी ने 64 रन और शानू ने 57 रन की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में धीरेंद्र बाजपेयी व शिवा कश्यप ने एक-एक विकेट लिया। शानू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.