फरीदाबाद, फरवरी 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू कराई गईं। पहले ही दिन गणित विषय की परीक्षा आयोजित होने के कारण परीक्षार्थियों में खासा तनाव देखने को मिला। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक निर्धारित केंद्रों पर संपन्न कराई गई। केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ नजर आई। गणित को कठिन विषय मानने वाले कई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले घबराए हुए दिखाई दिए। कुछ विद्यार्थी अंतिम समय तक नोट्स दोहराते रहे, तो कुछ शांत बैठकर अपनी रणनीति पर ध्यान केंद्रित करते नजर आए। जैसे ही विद्यार्थियों के हाथों में प्रश्नपत्र पहुंचा, उनके चेहरे के भाव बदलते दिखाई दिए। अधिकांश परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.