झांसी, अप्रैल 3 -- लहचूरा थाना क्षेत्र के गांव बम्होरी में आग ने खूब तांडव किया। शुक्रवार को ट्रांसफार्मर से निकली चिनगारी से खेत की सूखी फसल सुलग उठी। कुछ ही देर भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बम्होरी गांव निवासी रघुवीर शरण नायक के खेत में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेत में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक खेत के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण आग लगी।आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में लोग मदद को दौड़े। लेकिन, हाई टेम्प्रचर और गर्म हवाओं के चलते आग तेजी से फैली। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक फसल राख हो चुकी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.